Home मुख्य हर घर नल का जल योजना की जिलाधिकारी ने की शुरूआत। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 26, 2017

हर घर नल का जल योजना की जिलाधिकारी ने की शुरूआत। Voice of Darbhanga

दरभंगा : मुख्यमंत्री के सात निश्चयों में से एक हर घर नल का जल योजना की शुरूआत आज दरभंगा में हो गई. बहेड़ी प्रखंड के हरहच्चा गांव में जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने फीता काटकर योजना की शुरूआत की. उन्होंने स्वयं नल से बाल्टी में पानी भरा. योजना के मूर्तरूप ले लेने से जिला प्रशासन तो खुश था ही आम लोगों की खुशी भी देखने लायक थी. सनद रहे कि यह गांव पहले ही खुले में शौच से मुक्त हो चुका है और आज लोगों को घर-घर नल से पानी मिलना शुरू हो गया. इस मौके पर जिलाधिकारी के अलावे उपविकास आयुक्त कारी प्रसाद महतो, बहेड़ी के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंलचाधिकारी सहित गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे. इस योजना पर 12 लाख 63 हजार 800 रूपये व्यय किये गये हैं. योजना का कार्य पूरा एक माह के अंदर किया गया है. पंचायत के मुखिया काजल कुमारी सिंह भी मौजूद थी. योजना वार्ड संख्या एक में शुरू की गई है.

Share

Leave a Reply