Home मुख्य समाहरणालय परिसर में महिला मुखिया और बीडीओ के ड्राइवर के बीच सरेआम हुई गाली गलौज। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 27, 2017

समाहरणालय परिसर में महिला मुखिया और बीडीओ के ड्राइवर के बीच सरेआम हुई गाली गलौज। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के बहादुरपुर प्रखंड के मनियारी पंचायत की मुखिया शकुंतला काजमी और बहादुरपुर प्रखंड के ड्राइवर राजेंद्र पासवान के बीच सोमवार को समाहरणालय परिसर में सरेआम गाली गलौज हो गयी। दिन के करीब दो बजे के आसपास समाहरणालय के पश्चिम भाग में अवस्थित ईवीएम गोदाम के सामने यह वाकया हुआ। एक महिला मुखिया भी अपनी मर्यादा तोड़ती हुई ड्राइवर को गाली देती नजर आयी। ड्राइवर ने पलट कर बोला तो मुखिया उसकी तरफ लपकी। परंतु वहां खड़े लोगों ने उन्हें रोक लिया और मामले को शांत कराया।

मामला भले ही शांत हो गया हो, परंतु एक महिला और पढ़ी लिखी प्रतिनिधि का ऐसा व्यवहार लोगों में उनके जाने के बाद भी चर्चा का विषय जरूर बना रहा।

Share

Leave a Reply