Home मुख्य अदम्य साहस दिखाते हुए काजल ने एटीएम फ्रॉड को दबोच कर किया पुलिस के हवाले। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 27, 2017

अदम्य साहस दिखाते हुए काजल ने एटीएम फ्रॉड को दबोच कर किया पुलिस के हवाले। Voice of Darbhanga

दरभंगा : महिलाएं किसी क्षेत्र में पुरुष से कम नही है. झाँसी की रानी की कहानियां पढ़ी और सुनायी जाती है. पर अब ऐसे उदाहरण बिरले ही मिलते हैं. परंतु सोमवार को मिथिला की बेटी ने जो वीरता दिखाई, निश्चित तौर पर महिलाओं एवं युवतियों केलिए एक उदाहरण पेश किया. एटीएम से राशि निकालने के नाम पर भोले-भाले लोगों को चुना लगाने वाले व्यक्ति को एक छात्रा ने बहादुरी दिखाते हुए उसे दबोच लिया और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि अजय सिंह ने अपनी पुत्री काजल सिंह को एटीएम कार्ड देकर पांच हजार रूपये निकालने के लिए भेजा था. जब वह दोनार स्थित एचडीएफसी के एटीएम पर पहुंची तो उसके पीछे चार लोग और पहुंच गये और उसे तरह से बरगलाने लगे और कहा कि इस एटीएम से रूपया नहीं निकलेगा, सामने वाले कैनरा बैंक के एटीएम से रूपया निकाल लो. जब वह वहां पहुंची तो यही लोग उसके पीछे-पीछे वहां पहुंचे, जब इसने एटीएम कार्ड एटीएम में डाला, तो उनलोगों ने कहा कि यहां भी रूपया नहीं निकलेगा. जिस पर लड़की बाहर निकल आयी. इसी बीच उसके पिता अजय सिंह का फोन आया कि मैने पांच हजार रूपये निकालने के लिए कहा था, लेकिन तुमने 10 हजार रूपये निकाल लिये. जिस पर लड़की का माथा ठनका, कैनरा बैंक के सामने उन चार लोगों को देखते ही खदेड़ी और उनमें से एक जिसने अपना मुंह रूमाल से छिपा रखा था, उसे दौड़ाकर पकड़ लिया. आस-पास के लोग भी जमा हो गये. इसकी सूचना लहेरियासराय थाने को दी गई. मौके पर पहुंच पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया है. उसकी पहचान बहादुरपुर थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर गांव निवासी मिथिलेश यादव का पुत्र गुड्डु कुमार यादव के रूप में हुआ है. वहीं 24 नवम्बर को लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बेलवागंज में युनाईटेड बैंक से एटीएम कार्ड बदलकर 32 हजार रूपये उड़ा लिये जाने के मामले में पीड़ित पतोर ओपी के कोकट निवासी सीताराम साह के पुत्र श्याम सुंदर साह को बुलाकर जब अपराधी की पहचान कराई गई तो उसने उसे पहचान लिया. पुलिस कांड दर्ज कर अन्य अपराधियों के धर-पकड़ के लिए छापामारी कर रही है.

Share

Leave a Reply