Home मुख्य स्कार्पियो ने बाईक सवार को मारी ठोकर, तीन जख्मी। Voice of Darbhanga 
मुख्य - November 27, 2017

स्कार्पियो ने बाईक सवार को मारी ठोकर, तीन जख्मी। Voice of Darbhanga 

सिंहवाड़ा: अतरबेल जाले पथ पर सोमवार को कोभी चौक के समीप तेज रफ्तार से आ रही एक स्काॅरपियो ने बाईक सवार को ठोकर मार दी। इस घटना में बाईक सवार तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी को पीएचसी में भर्ती कराया।जख्मी की पहचान भवानीपुर गांव निवासी नूर आलम (60) वर्षीय, मोः सदरे आलम (55) तथा मोहनपुर निवासी मनोज साह (28) शामिल हैं।  वे लोग एक ही बाईक पर सवार होकर दरभंगा कोर्ट जा रहे थे। इस बीच सामने से आ रही स्काॅरपियो ने उन्हें ठोकर मार दी।घटना के बाद इसकी सूचना तुरंत सिंहवाड़ा थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। हालांकि स्थानीय लोगों ने पुलिस को  बताया कि चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा।

Share

Leave a Reply