
बाइक पर सवार उच्चकों ने महिला से पचास हज़ार झपटा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सदर प्रखंड के मब्बी ओपी के केतुका चौक पर सोमवार की शाम सरेशाम कहरिया गांव के सुनील कुमार मिश्र की पत्नी गौड़ी देवी से बाइक सवार उच्चकों ने 50 हजार रुपये लूट लिये. इसके बाद भाग निकला. जानकारी के अनुसार, महिला शिवधारा बाजार समिति स्थित एसबीआइ शाखा से पैसे निकाल कर अपने घर वापस जा रही थी. इसी बीच केतुका चौक पर कहरिया गांव जानेवाले मोड़ पर पीछे से आ रहे बाइक सवार ने बैग झपट लिया. इधर मब्बी ओपी अध्यक्ष गौतम कुमार ने घटना की सूचना मिलने की पुष्टि करते बताया कि अभी तक इससे संबंधित कोई आवेदन नहीं मिला है. शिकायत मिलने के बाद मंगलवार को जानकारी दी जायेगी.

