
जनसमस्याओं को लेकर बिरौल अनुमंडल पर प्रदर्शन। Voice of Darbhanga

बिरौल : बिरौल अनुमंडल मुख्यालय पर जन समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शित किया गया. भारी संख्या में लोगों ने मुख्यालय पहुंच कर बिहार सरकार और खासकर ग्रामीण कार्य विभाग के अभियंताओं के विरूद्ध नारेबाजी की. पघारी, अधलाइर, नदियामी, ठीका, फरसाही, बड़गांव, बैद्यनाथपुर, पलवा, उछटी आदि के ग्रामीणों ने पूर्व मुखिया अमन कुमार झा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया. इन लोगों का कहना था कि आजादी के 70 साल बाद भी बिरौल अनुमंडल के गौड़ाबौराम प्रखंड के मंसारा, बगरासी, कुशेश्वरस्थान प्रखंड के भदहर, बिरौल प्रखंउड के सोनपुर पघारी और उछटी पंचायत में एक भी पक्की सड़क नहीं है. इन पांचों पंचायतों में उछटी से नदियामी, पघारी से अधलाइर, पघारी से सोनपुर और नदियामी से फरसाही निर्माण कार्य कराया जाय. इससे संबंधित ज्ञापन भी अनुमंडलाधिकारी को सौंपा गया. आंदोलनकारियों ने यह घोषणा भी कि 15 दिनों के अंदर काम शुरू नहीं हुआ तो स्थानीय निवासी अनिश्चतकालीन आमरन अनशन भी करेंगे. इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष माधव कुमार चौधरी ने कहा कि प्रभारी मंत्री और विभागीय मंत्री व सांसद से मिलकर निर्माण कार्य करवाने का प्रयास किया जाएगा. इस अवसर पर सरपंच माधव खां, विजय झा, रंजीत झा, अजय झा, सुभम कुमार, प्रमोद मुखिया, संतोष ठाकुर, कृष्ण मोहन कामती, कपो मुखिया, मनोज चौपाल, संतोष साफी, संतोष सिंह आदि उपस्थित थे.

