Home मुख्य दहेज व बाल-विवाह के मामले में निर्धारित समय में समर्पित करें आरोप पत्र : मुख्य सचिव। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 28, 2017

दहेज व बाल-विवाह के मामले में निर्धारित समय में समर्पित करें आरोप पत्र : मुख्य सचिव। Voice of Darbhanga

दरभंगा : राज्य के मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह ने दहेज एव बाल-विवाह प्रथा के रोक-थाम के लिए 21 जनवरी को प्रस्तावित विशाल मानव श्रृंखला की तैयारी करने का निर्देश जिला प्रशासन को दिया है. मुख्य सचिव आज बीडीओ कांफ्रेसिंग के माध्यम से जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा कर रहे थे. उन्होंने दहेज एवं बाल-विवाह उन्मूलन से संबंधित दायर मामलों में तय समय के अंदर न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल करने का आदेश दिया है. मुख्य सचिव ने यह भी कहा कि मानव श्रृंखला की तैयारियों की समीक्षा वे अलग से भी करेंगे. उन्होंने दिर्नेश दिया कि मंदिर की चाहरदीवारी योजना के तहत जिले को उलपब्ध करायी गयी राशि को भी अविलंब व्यय करें. इसके अतिरिक्त प्रखंड एवं अनुमंडल कार्यालय में अवस्थित आरटीपीएस काउंटर की मरम्मति, रंग-रोगण और आगणतुको को बैठने के लिए शेड एवं पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आदेश दिया. साथ ही तैयार प्रमाण पत्रों को पंजी निर्धारण कर काउंटर से ही देने को कहा है. वहीं मुख्य सचिव ने भू-स्वामित्व के कागजातों को आॅन लाईन अपडेट किये जाने के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह, अपर समाहर्ता, उपविकास आयुक्त, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के साथ-साथ जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी मौजूद थे.

Share

Leave a Reply