Home मुख्य लॉटरी के दौरान जमकर हुआ हंगामा और मारपीट, पहले से नही थी पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 28, 2017

लॉटरी के दौरान जमकर हुआ हंगामा और मारपीट, पहले से नही थी पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था। Voice of Darbhanga

दरभंगा : न्यायालय के द्वारा नये खनन नियमावली पर रोक लगाये जाने के बावजूद जिला प्रशासन द्वारा लॉटरी के माध्यम से लाईसेंस निर्गत करने को लेकर बालू-गिट्टी व्यवसायिक संघ ने आरोप लगाते हुए दरभंगा समाहरणालय स्थित डॉ. भीमराव अम्बेदकर सभागार के सामने जमकर बवाल काटा. इस बीच लॉटरी में हिस्सा लेने पहुंचे तीन-चार व्यवसायी की जमकर पिटाई भी कर दी जिसमे तारडीह के एक आवेदक घायल भी हो गये. बालू-गिट्टी व्यवसायी संघ के उग्र रूप को देखते हुए बड़ी तादाद में पुलिस फोर्स की नियुक्ति कर दी गई. मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद और सदर एसडीओ डॉ. गजेन्द्र प्रसाद सिंह ने मोर्चा संभाला. करीब तीन घंटे के हंगामे के बाद जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बालू-गिट्टी व्यवसायिक संघ के पांच लोगों को वार्ता के लिए अपने कार्यालय कक्ष में बुलाया. जिलाधिकारी के साथ व्यवसायिक संघ की वार्ता में यह बात तय हुआ कि संघ के द्वारा दिये गये आवेदन को मुख्यमंत्री के यहां फैक्स के माध्यम से भेजा जाएगा. वहीं लॉटरी के माध्यम से जो लाईसेंस निर्गत करना है उसमे व्यवसायिक संघ कोई अर्चन नहीं डालेगा. लॉटरी के माध्यम से जिन व्यवसाइयों को दुकान आवंटित किया जाएगा, उसकी घोषणा बाद में की जाएगी. इधर व्यवसायी संघ का कहना है कि पटना हाईकोट के द्वारा नये खनन नियमावली पर रोक लगाये जाने के बावजूद विभाग के द्वारा आनन-फानन में लॉटरी निकालने का काम किया गया है. उन्होंने कहा कि बालू-गिट्टी व्यवसायी से जुड़े सभी लोगों को लाईसेंस निर्गत किया जाय. नये लोगों के लिए अलग से लॉटरी सिस्टम लागू की जाय, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा. सनद रहे कि दिन के 2 बजे जैसे ही लॉटरी के माध्यम से तीन प्रखंडों के नाम की घोषणा माइक द्वारा की गई. बाहर खड़े हजारों बालू-गिट्टी व्यवसाइयों ने जिला प्रशासन व बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

इस बवाल को देखते हुए कहीं न कहीं प्रशासनिक तैयारियों में चूक नजर आयी. इसी कारण हज़ारो की संख्या में लोग पहुँच गये और पुलिस बल की पर्याप्त व्यवस्था नही थी. हंगामा और मारपीट के बाद भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की गयी और प्रभारी एसएसपी दिलनवाज अहमद एवं एसडीओ गजेंद्र प्रसाद ने थोड़ा सख्त रूप भी अख्तियार किया.

Share

Leave a Reply