
ज्वेलरी शॉप में हुई चोरी की जांच करने पहुंची पटना से टीम। Voice of Darbhanga

केवटी : राज्य मुख्यालय की तीन सदस्यीय जांच टीम ने मंगलवार को खिरमा बाजार के हॉजी गफ्फार मार्केट स्थित मदीना ज्वेलर्स में शनिवार की रात हुई चोरी के सिलसिले में स्थल की जांच की. बालेश्वर यादव के नेतृत्व में पहुंची तीन सदस्यीय जांच टीम ने स्थानीय लोगों तथा दुकानदार अविनाश कुमार से पूछताछ की. इस दौरान जांच टीम ने घटनास्थल की फोटो ग्राफी भी की. इस मौके पर केवटी थानाध्यक्ष कौशल कुमार मौजूद थे. मालूम हो कि चोरी की इस घटना में डेढ़ लाख नगद सहित करीब 20 लाख की विभिन्न प्रकार के सोने-चांदी के जेवरात चुराकर ले गये थे. इस संबंध में अविनाश के आवेदन स्थानीय थाना में अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गई थी.

