
गौड़ाबौराम में पंचायत वार्ड सदस्यों का एक दिवसीय सम्मलेन सम्पन्न। Voice of Darbhanga

बिरौल : गौड़ाबौराम पंचायत वार्ड सदस्य संघ के 13 पंचायतों का एक दिवसीय सम्मेलन संपन्न हुआ. इसकी अध्यक्षता संयुक्त रूप से मणिकांत और शिवशंकर पासवान ने की. इस मौके पर उद्घाटन करते हुए जिलाध्यक्ष राजीव कुमार मणि ने कहा कि खुशी की बात है कि यह सम्मेलन हमारे भाईयों को सात निश्चय योजना को सफल बनाने हेतु माननीय पटना उच्च न्यायालय के द्वारा सरकार के स्तर से संशोधन अध्यादेश 2017 को सही मानकर इसे लागू करने की मंजूरी दे दी गई है. उन्होंने कहा कि अब हमे जागरूक होकर अपने वार्ड के लोगों की सेवा सात निश्चय योजना को सफलता पूर्वक लागू करके करना है. सम्मेलन को मुख्य अतिथि जिलासचिव इंदल पासवान और सगीर अहमद के अलावा गणेश चौधरी, राजकुमार कुंवर, कौशल किशोर सिंह, उमेश लाल देव, रसीह मोहन, मुखिया शशिभूषण सिंह, विजय साह, जर्नाधन सिंह, महिन्द्र पासवान, कल्पना मुखिया, रामचरितर मुखिया, मीरा देवी, सुरेश यादव, भोला नदाफ, गणेश चौपाल, शीला देवी, छोटकी देवी, विष्णुदेव साहु, फुल कुमारी देवी, रेमनी देवी आदि ने संबोधित किया.

