Home मुख्य प्राथमिकी दर्ज न करके मारपीट कर भगा देने के आरोप में थानाध्यक्ष के खिलाफ कोर्ट नालिसी। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 29, 2017

प्राथमिकी दर्ज न करके मारपीट कर भगा देने के आरोप में थानाध्यक्ष के खिलाफ कोर्ट नालिसी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के सिंहवाड़ा थाना के थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश झा एवं एएसआई रंजीत कुमार के खिलाफ थानाक्षेत्र के पनसिल्ला निवासी मो0 कलाम ने कोर्ट नालिसी की है। आवेदक मो0 कलाम ने बताया कि उनके पड़ोसियों द्वारा उनकी अनुपस्थिति में घर के महिलाओं एवं बच्चों के साथ मारपीट की गयी। पेशे से व्यवहार न्यायालय दरभंगा में कोर्ट के मुंशी का कार्य करने वाले मो0 कलाम ने  बताया कि उन्होंने सिंहवाड़ा थाना में 25 नवम्बर 2017 को दिया। थामध्यक्ष ने जाँच ने पदाधिकारी को भेजने का नाम बोला। पदाधिकारी गये जाँच में। पर उन्हें कुछ नही पता चला। पुनः 28 नवम्बर को जब वे थाना पर जानकारी लेने गये तो उन्हें गाली गलौज कर मारपीट करते हुए एनकाउंटर कर देने की धमकी दी गयी तथा उनका सैमसंग का मोबाइल सिम सहित छीन लिया गया। आवेदक मो0 कलाम ने बताया कि इससे पूर्व भी 23 जून 2016 को एक आवेदन थाना को दिया था जिसपर कोई कारवाई नही हुई तो उन्होंने लोक शिकायत में शिकायत की। द्वितीय अपील में जिलाधिकारी द्वारा सुनवाई के बाद करीब छह महीने पूर्व तत्कालीन प्रभारी थानाध्यक्ष पर दो हज़ार का जुर्माना लगाया गया था। इसके बाद एकसाल बाद उनके आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी। पुलिस उनसे इसी बात का कुनहः निकाल रही है।

इस पूरे मामले पर सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश झा से बात की गयी तो उउन्होंने सारी बातों को बेबुनियाद बताया। आवेदन मिलने पर उन्होंने पदाधिकारी को जाँच में भेजा था। आवेदक का अपने पड़ोसी से करीब 5-6 साल से विवाद जमीन को लेकर चल रहा है। उस जमीन पर कोई काम नही हो रहा है। कचड़ा फेकने को लेकर महिलाओं में कहासुनी हुई थी। मामला ग्राम कचहरी का उन्हें लगा तो उन्होंने सरपंच के कचहरी में भेज दिया। आवेदक पहले भी करीब 7-8 मुकदमा कर चुका है। मामले को निपटाने में उद्देश्य से ग्राम कचहरी को सौंपा गया। जब आवेदक मो0 कलाम थाने पर आये तो उन्हें इसबात से अवगत करा दिया गया। इसपर वे भड़क गए और कोर्ट का पुराना मुंशी होने का धौंस दिखाते हुए केस करने की धमकी भी दी।

Share

Leave a Reply