
धरनास्थल के अन्यत्र स्थान्तरण का राजनीतिक दलों ने किया विरोध। Voice of Darbhanga

दरभंगा : लहेरियासराय जिला मुख्यालय स्थित धरनास्थल के स्थान को बदलने की बात को लेकर आज राजनीतिक दलों और प्रशासनिक महकमा के बीच पूरे दिन मंत्रणा का दौर जारी रहा. प्राप्त जानकारी के अनुसार धरना स्थल की जगह आॅडिटोरियम बनने को लेकर इसे स्थानांतरित किया जा रहा था. जिसको लेकर सभी पार्टियों ने इसका विरोध किया था. विरोध को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने पोलो मैदान स्थित धरनास्थल का निरीक्षण किया और अपर जिलाधिकारी मो. मोईन अली अंसारी ने पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ बात कर धरनास्थल को पोलो मैदान में ही रखे जाने पर सहमति बनी. इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष हरी सहनी, जनतादलयू के जिलाध्यक्ष सुनील भारती, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी, लोजपा के गगन कुमार झा, माले के सदीक भारती समेत कई लोग मौजूद थे.

