Home मुख्य कम उम्र के युवकों एवं नाबालिगों को गाँजा बेचने वाला पुलिस हिरासत में। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 30, 2017

कम उम्र के युवकों एवं नाबालिगों को गाँजा बेचने वाला पुलिस हिरासत में। Voice of Darbhanga

दरभंगा: गुरूवार को एक प्रेस वार्ता में प्रभारी एसएसपी ने नाबालिगों एवं कम उम्र के युवकों को गाँजा बेचने वाले के गिरफ्तारी की जानकारी दी है। बुधवार की रात सिमरी थानाध्यक्ष राजन कुमार एवं छापेमारी दल के साथ शोभन-एकमी रोड पर निकले प्रभारी एसएसपी दिलनवाज अहमद ने युवकों को अँधेरे में सड़क किनारे सिगरेट पीते देखा। उन्हें देख कर श्री अहमद को शक हुआ। गाड़ी रोक कर जब जांच की तो सिगरेट में गाँजा भर पी रहे थे। पुलिस ने जब उन्हें पकड़ा तो दो युवक भाग गए जबकि एक पकड़ा गया। पकड़ा गया युवक मजदूरी काम करता है।  उसकी निशानदेही पर बहादुरपुर थानाक्षेत्र के तरौनी गाँव निवासी एक दिव्यांग दूकानदार सत्तो पासवान के घर पर छापा मारा। उसके घर से एक किलो से अधिक गाँजा बरामद हुआ। पुलिस ने तुरन्त उसे हिरासत में ले लिया। साथ ही पकड़े गए युवक को भी हिरासत में ले लिया। उसे सरकारी गवाह बनाया जा सकता है। श्री अहमद ने बताया कि यह नाबालिगों एवं युवकों को गाँजा बेच कर उन्हें नशे का आदि बना रहा था।

Share

Leave a Reply