Home मुख्य डेढ़ दर्जन से अधिक भूमिहीन परिवारों के बीच बासगीत पर्चा वितरित। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 30, 2017

डेढ़ दर्जन से अधिक भूमिहीन परिवारों के बीच बासगीत पर्चा वितरित। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बिरौल अनुमंडल मुख्यालय स्थित लोक शिकायत निवारण कार्यालय में गुरुवार को लोक शिकायत पदाधिकारी अमन कुमार व एसडीओ मो. शफीक ने डेढ़ दर्जन से अधिक भूमिहीन परिवारों के बीच बासगीत पर्चा वितरित किया । सीओ धीरबालक ने बताया कि दो वर्ष पहले ही इन सभी परिवारों को बासगीत पर्चा कार्यालय से निर्गत किया गया था लेकिन भूमिहीन परिवार के गांव के ही एक व्यक्ति ने अपनी आपत्ति न्यालय में दर्ज किया था । इस आपत्ति का निदान लोक शिकायत निवारण में किया गया । जहां इन भूमिहीन परिवारों को बासगीत पर्चा देने का निर्देश दिया गया । इसमें बिरौल प्रखण्ड के सहसराम निवासी अनिता देवी, गुलबिया देवी, बुचिया देवी, भूलो देवी, मरनी, देवी, रेखा देवी, मालादेवी, शांति देवी, गीता देवी, मीरा देवी, बिमला देवी, माधुरी माझी सहित 19 भूमिहीन परिवारों को ढाई डिसमिल जमीन का पर्चा दिया गया । मौके पर राजस्व कर्मचारी सुभाष कुमार चौधरी, सीपीएम नेता रघुनाथ झा सहित कई लोग मौजूद थे।

Share

Leave a Reply