Home मुख्य तालाब में जहर डालने से लाखों की मछलियाँ हुई नष्ट। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 30, 2017

तालाब में जहर डालने से लाखों की मछलियाँ हुई नष्ट। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के बहादुरपुर थानाक्षेत्र के  डरहार पंचायत अंतर्गत कौआही गांव निवासी स्व0 शिवू पासवान के पुत्र रामनाथ पासवान के रैयती जलकर तालाब में कुछ अज्ञात लोगों द्वारा जहर डाल देने और इससे तलाब की सारी छोटी-बड़ी मछलियां नष्ट होने का मामला सामने आया है। पीड़ित रामनाथ पासवान ने बताया कि गुरुवार की सुबह अपने घर से तालाब को देखने गया था,जहां कुछ युवकों को  तालाब से निकल कर भागते हुए देखा। मौके पर से उन्होंने कुछ सामान भी  बरामद किया जिसमें जीन्सपेंट,टी-शर्ट,एक मोबाइल एक माचिस व खैनी पुड़िया था।उन्होंने यह भी बताया कि यह तालाब एक एकड़ जमीन में है।जिसमें कुछ महीना पहले ही 51 किलो मछली का जीरा डाले थे।जो सभी मछलियां बर्बाद हो गया। मौके पर कुछ ग्रामीणों राकेश कुमार पासवान,ओमप्रकाश पासवान, विक्रम पासवान,कवि पासवान भी  देखने पहुंचा। मामले के संबंध में बहादुरपुर थाना अध्यक्ष राज नारायण सिंह ने बताया कि पीड़ित के द्वारा दिया गया आवेदन पर जांच किया जा रहा है।

Share

Leave a Reply