Home मुख्य नाबालिग लड़की से फेसबुकिया दोस्ती निभाने के चक्कर में लड़का पहुँचा हवालात। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 1, 2017

नाबालिग लड़की से फेसबुकिया दोस्ती निभाने के चक्कर में लड़का पहुँचा हवालात। Voice of Darbhanga

दरभंगा: प्यार दीवाना होता है। कहीं भी किसी से भी हो सकता है। और आजकल फेसबुक की दोस्ती युवाओं में प्यार व्यार का नया माध्यम बनता जा रहा है। शुक्रवार को प्रभारी एसएसपी दिलनवाज अहमद के सामने आये एक मामले कुछ ऐसा ही मामला सामने आया। बहादुरपुर थाना क्षेत्र के दिलवारपुर की 12वीं में पढ़ने वाली एक नाबालिग लड़की की दो साल पहले शहर के लक्ष्मीसागर में रहने वाले एक हमउम्र लड़के से दोस्ती हो गयी। इन दोनो की दोस्ती धीरे धीरे प्यार में बदल गयी। प्यार भी ऐसा हुआ कि लड़की ने उसी लड़के से शादी की जिद ठान दी। माँ बाप से अक्सर झगड़ा होने लगा। गुरूवार की शाम लड़की कोचिंग से देर से लौटी तो उसके पापा ने कारण पूछा। इसपर बहस हो गयी। इस बीच लड़की के पिता ने गुस्से में घर से भागने को कह दिया। लड़की घर से निकल कर स्टेशन पर पहुँच गयी। उसने रास्ते से अपने फेसबुक फ्रेंड को फोन करके तुरन्त आने को कही। लड़का भी स्टेशन पर पहुँचा और दोनों वेटिंग रूम में रुके। लड़की ने रो रो कर लड़के को अपना दुखड़ा सुनाया। लड़के ने उसे ढांढस बंधाया और फिर अगले दिन उसे लेकर लड़की के घर पहुँचा। पहुँचते ही लड़की की माँ गुस्से में थी और डाँट डपट किया। हाथ भी उठाने लगी। तभी लड़की का फेसबुक फ्रेंड एकदम हीरो की तरह एंट्री मारते हुए उसकी माँ को चेतावनी दे बैठा कि लड़की को छूने की भी हिम्मत की तो फिर बहुत बुरा होगा। लड़की की माँ ने पुलिस को फोन करके बुला लिया। पुलिस दोनों को पकड़ कर प्रभारी एसएसपी दिलनावज अहमद के पास ले आयी। लड़के के परिजन तो साथ थे पर लड़की की तरफ से कोई नही आया था। लड़की ने स्वीकार किया कि लड़के को उसने फोन करके बुलाया था जब उसके पापा ने घर से निकाल दिया था। उसे कोई रास्ता नही सुझा तो उसने अपने फ्रेंड को बुला लिया। हलाँकि प्रेम या विवाह करने की इच्छा से तत्काल दोनों ने इंकार किया। लड़की बोली कि मम्मी बार बार बोलती थी उसके दोस्त को लेकर तब उसने गुस्से में कह दिया था कि उससे शादी करेगी। दोनों ने एक दूसरे को अच्छा दोस्त बताया। पुलिस ने लड़की को महिला थाना में रख कर परिजनो को सूचना दी। लड़के को तत्काल न्यायिक हिरासत ने ले लिया गया। श्री अहमद ने कहा कि दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट में बयान के बाद कोर्ट के निर्देशानुसार आगे की कारवाई की जायेगी।

Share

Leave a Reply