Home मुख्य मुख्यमंत्री की प्रस्तावित यात्रा को लेकर तैयारियों में जुटा प्रशासन। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 1, 2017

मुख्यमंत्री की प्रस्तावित यात्रा को लेकर तैयारियों में जुटा प्रशासन। Voice of Darbhanga

दरभंगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विकास कार्य समीक्षा यात्रा की सफलता की तैयारियों में जिला प्रशासन जुट गया है। पूरा प्रशासनिक महकमा इस कार्य में लग गया है। मालूम हो कि मुख्यमंत्री 13 से 16 दिसंबर के बीच विकास यात्रा के क्रम में यहां आएंगे। इस दौरान वे गांव का भ्रमण, सरकारी योजनाओं का निरीक्षण, आम सभा व जिलास्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। इस बाबत जिला पदाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर ¨सह ने शुक्रवार को विभिन्न कोषांगों का गठन किया। गठित कोषांगों में भ्रमण व स्थल निरीक्षण कोषांग, आमसभा तैयाीर कोषांग, उद्घाटन व शिलान्यास कोषांग, समीक्षा बैठक व प्रतिवेदन संकलन कोषांग, भोजन व आवासन कोषांग, आमंत्रण कोषांग, संपर्क पदाधिकारी कोषांग, वाहन कोषांग व विधि व्यवस्था कोषांग हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गांव भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर डीएम डॉ. चंद्रशेखर ¨सह ने शुक्रवार को सदर प्रखंड की शीशो पश्चिमी पंचायत के शीशो पश्चिमी गांव में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत संचालित कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने पंचायत भवन में जनता दरबार लगवाया। जिसमें ग्रामीणों ने अपनी-अपनी समस्या से डीएम को अवगत कराया। आम लोगों ने वृद्धापेंशन नहीं मिलने, बाढ़ सहाय्य राशि नहीं मिलने, इंदिरा आवास योजना के तहत दूसरी किस्त नहीं मिलने व शौचालय निर्माण के बावजूद उसका भुगतान नहीं होने की शिकायत की। जिला पदाधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए बीडीओ गंगा सागर सिंह को शिविर लगा कर इन लोगों की शिकायत दूर करने का निर्देश दिया। कुछ लोगों ने बिजली की समस्या व गांव में उच्च विद्यालय नहीं होने की बात डीएम से कही। डीएम ने इसे प्राथमिकता के साथ समाधान का आश्वासन दिया। डीएम के साथ डीडीसी डॉ. कारी प्रसाद महतो, एसडीओ सदर डॉ.गजेंद्र प्रसाद सिंह, डीईओ महेश प्रसाद सिंह आदि थे।

Share

Leave a Reply