Home मुख्य राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में विश्व एड्स दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 1, 2017

राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में विश्व एड्स दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन। Voice of Darbhanga

दरभंगा : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के महिला प्रौद्योगिकी संस्थान डब्ल्युआईटी में विश्व एड्स दिवस पर सेमिनार का आयोजन किया गया. सेमिनार में वक्ताओं ने कहा कि सही एवं वैज्ञानिक जानकारी द्वारा ही इस खतरनाक बीमारी से बचा जा सकता है. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्थान के निदेशक डॉ. एम. नेहाल ने मनुष्यों को होने वाली बीमारियों का तीन वर्गीकरण करते हुए कहा कि पहला विशाणुजनित, दूसरा आणुवांशिक एवं तीसरा मनुष्य के जीवन शैली से होने वाली बीमारियां है. संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा वर्ष 2017 के थीम का विस्तार पूर्वक चर्चा प्रकाश डालते हुए भारत के विभिन्न राज्यों में एड्स के ग्रसित मरीजों की संख्या का उल्लेख किया. साथ ही इस बीमारी के संक्रमण के पांच श्रोतों की भी चर्चा की और कहा कि सही एवं वैज्ञानिक जानकारी द्वारा ही इस खतरनाक बीमारी से बचा जा सकता है. राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रोग्राम पदाधिकारी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में संस्थान के सभी छात्राओं ने भाग लिया. वहीं मारवाड़ी महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत संगोष्ठी का आयोजन किया गया. इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. हीराकांत झा ने कहा कि एड्स पश्चिमी सभ्यताजनित पूंजीवादी व्यवस्था की देन है. वर्तमान में यह सर्वाधिक खतरनाक एवं लाईलाज बीमारी के रूप में उभर चुकी है. अब शर्तकता और जागरूकता से ही बचाव संभव है. इस अवसर पर डॉ. राजेन्द्र प्रसाद सिंह, डॉ. महादेव चौधरी, डॉ. कन्हैया जी झा, डॉ. प्रभावती, डॉ. हेमपत्र झा, डॉ. रतन कुमार, डॉ. अलख निरंजन सिंह और आनंद अंकित ने अपने विचार प्रस्तुत किया. वहीं स्वागत भाषण मुकेश कुमार झा और संचालन डॉ. अवधेश प्रसाद झा ने किया. धन्यवाद ज्ञापन  डॉ. विनोद बैठा ने किया. स्वयं सेवकों में दीपक कुमार झा, शनि कुमार भगत, नसीरूल होदा, विशाल कुमार, सरस्वती कुमारी, सपना कुमारी, अपूर्वा रतनाम ने भी अपनी भागीदारी निभाई. इसी तरह विश्व एड्स दिवस पर दरभंगा सेंट्रल स्कूल लहेरियासराय और दरभंगा में विद्यालय के प्राचार्य विजयकांत झा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का संचालन सुधीर कुंवर एवं दीपक कुमार झा और राजेश कुमार और धन्यवाद ज्ञापन रमेशचंद्र ठाकुर ने की.

Share

Leave a Reply