Home मुख्य मध्याह्न भोजन में अंडा के बदले केला देने पर छात्रों ने किया हंगामा। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 1, 2017

मध्याह्न भोजन में अंडा के बदले केला देने पर छात्रों ने किया हंगामा। Voice of Darbhanga

केवटी : छतवन बेसिक उत्क्रमित मध्य विधालय में शुक्रवार को मध्याह्न भोजन में मीनू के अनुसार खाना नहीं वितरण किये जाने पर छात्रों ने हंगामा किया. बताया जाता है कि विद्यालय के छात्रों ने मीनू के अनुसार शुक्रवार को मध्याह्न भोजन में अंडा के बदले केला मिलने पर नाराजगी व्यक्त किया. नाराजगी व्यक्त करने पर उक्त छात्र को विधालय के प्रधान शिक्षक ने एक तमाचा मार दिया. इसकी भनक जैसे ही स्थानीय लोगों को मिली, तो लोग आकोर्शित होकर विद्यालय के शिक्षको को एक कमरे में बंद कर घंटा भर बंधक बनाये रखा. धटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को मिलते ही बीडीओ मो. तौकीर हाशमी थानाध्यक्ष कौशल कुमार के साथ विद्यालय पहुंच कर शिक्षकों को मुक्त कराया. किसी भी पक्ष से मामला दर्ज नहीं कराया गया है. विवाद को स्थानीय स्तर पर मिल बैठकर सुलझाने की बात कहीं गयी है. इस बाबत बीडीओ मो तौकीर हाशमी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय पहुंच कर अभिभावको से धिरे शिक्षक को  मुक्त कराकर माहौल को शांत किया गया. धटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमिटी बना दिया गया है. रिपोर्ट मिलते ही आगे की कारवाई किया जायेगा. कमिटी मे कृषि पदाधिकारी सांख्यिकी पंचायती राज पदाधिकारी को शामिल किया गया हैं.

Share

Leave a Reply