Home मुख्य बेवजह धारा 144 लगाना पड़ा महंगा, थानाध्यक्ष के संग एसडीपीओ भी हाइकोर्ट तलब। Voice of Darbhanga
मुख्य - विशेष - December 1, 2017

बेवजह धारा 144 लगाना पड़ा महंगा, थानाध्यक्ष के संग एसडीपीओ भी हाइकोर्ट तलब। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बार बार धारा 144 लगाकर जमीन पर विवाद में गलत रिपोर्ट देने के आरोप में हाइकोर्ट ने कुशेश्वरस्थान थानाध्य्क्ष एवं बिरौल एसडीपीओ को हाइकोर्ट ने तलब किया है। 20 दिसम्बर को इन्हें अदालत में उपस्थित होकर जवाब देकर स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश दिया गया है।

जस्टिस वीरेंद्र कुमार की एकलपीठ ने अमरेंद्र कुमार झा की ओर से दायर आपराधिक रिट याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई के दौरान उक्त निर्देश जारी किया। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता पंकज कुमार झा ने बताया कि थानाक्षेत्र के हिरणी ग्राम में भूमि विवाद से सम्बंधित एक मामले कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष द्वारा गलत रिपोर्ट देकर करीब तीन बार धारा 144 लगाकर वेवजह परेशान किया जा रहा है। इस कारण याचिकाकर्ता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Share

Leave a Reply