
हायाघाट के पौराम गांव में संध्या चौपाल लगाकर जिलाधिकारी ने सुनी लोगों की समस्या। Voice of Darbhanga

दरभंगा : मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना का उद्घाटन सह संध्या चौपाल का आयोजन शनिवार को हायाघाट प्रखंड के पौराम पंचायत के वार्ड 16 में आयोजित की गयी. वार्ड सदस्य प्रमिला देवी की अध्यक्षता में आयोजित संध्या चौपाल को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की जनउपयोगी सात निश्चय के तहत हर घर मे जल का नल पहुंचाना है. क्योंकि पीने के लिए शुद्ध पानी नहीं मिल रही है. हम बाजार से जो भी पानी खरीदकर पी रहे है वो शुद्ध नहीं है. जिस कारण लोग बीमार पड़ रहे है. लोगों के स्वास्थ्य के प्रति सरकार पूर्ण गंभीर है. इसलिए हर घर में जल का नल और शौचालय का निर्माण कार्य एक मिशन के रूप में चलाई जा रही है. आने वाले एक से डेढ़ महीने में हायाघाट के पूरे प्रखंड को खुले में शौच से मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है. वही मुखिया पार्वती देवी ने अपने संबोधन में कहा कि हम सरकार के हर योजना को ईमानदारी पूर्वक करने को संकल्पित है. जिसका यह नतीजा है कि आज हमारे पंचायत में डीएम द्वारा संध्या चौपाल का आयोजन कर सरकारी योजना का शुभारंभ और प्रचार प्रसार किया जा रहा है. वहीं मुखिया ने जिलाधिकारी से वृद्धा पेंशन और कबीर अंत्येष्टि योजना व शौचालय निर्माण के बाद हो रही भुगतान की समस्या को भी उठाया. जिस पर जिलाधिकारी ने उन्हें भरोसा दिया कि आपकी सारी समस्या का निपटारा होगा. संध्या चौपाल को उप विकास आयुक्त डॉ. कारी प्रसाद महतो, एडीएम मोबिन अली अंसारी, रवींद्र कुमार दिवाकर ने भी संबोधित किया. इस मौके पर प्रमुख बेबी देवी, मुखिया बबलू ठाकुर, पंसस उमेश मांझी, बीडीओ प्रेम कुमार, अंचलाधिकारी संजय कुमार, जिला समन्वयक मो. हसनैन अंसारी, प्रखंड समन्वयक इशिता सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे.

