Home मुख्य भागवत कथा के समापन कार्यक्रम में ओडिसी नृत्य ने बांधी समा। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 2, 2017

भागवत कथा के समापन कार्यक्रम में ओडिसी नृत्य ने बांधी समा। Voice of Darbhanga

केवटी : पिंडारूच वलुआहा स्थित शिवालय परिसर में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के समापन के मौके पर शुक्रवार की रात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रेमचंद चौधरी की अध्यक्षता व नवीन चौघरी के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में  सृष्टि ग्रुप के निदेशक जेपी पाठक के नेतृत्व में पहुंचे कलाकारों ने  ओडिसी नृत्य प्रस्तुत कर जहां श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया. मैथिली गायिका दिया चौधरी की बाबा भोलेनाथ की नचारी,   गायक पारस पंकज की प्रस्तुति समदाउन गीत से श्रोता भाव विभोर हो गए. इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन जाले के  विधायक जीवेश मिश्र ने किया. उन्होंने  जिन लोगों ने भागवत कथा का श्रवण किया है. उनकी जीवन पर इसका बहुत ही प्रतिकुल असर पड़ेगा. यहां मौजूद हर  एक व्यक्ति अपनी एक बुराई को छोड़ने का संकल्प लेकर ही जाए. तभी इस अनुष्ठान की सफलता होगा. मौके पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष निर्भय भारद्वाज, डॉ. कविश्वर ठाकुर, प्रियनाथ झा, अमरेश महराज, मिथिलेश कुमार मिश्र आदि मौजूद थे.

Share

Leave a Reply