
विधायक ने रखी बालिका छात्रावास की आधारशिला। Voice of Darbhanga

कमतौल : शनिवार को रामश्रृंगारी कन्या उच्च विद्यालय में बालिका छात्रावास भवन का शिलान्यास विधायक जीवेश कुमार मिश्र ने किया. 50 शय्या वाले इस भवन के निर्माण में 1 करोड़ 72 लाख 21 हजार 398 रूपये खर्च किये जाएंगे. इस मौके पर विधायक ने कहा कि 70 सालों में जाले विधान सभा का विकास किसी ने नहीं किया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी की जोड़ी बिहार में विकास की प्रतीक है. विधायक ने कहा कि एनडीए विकास की गंगा पूरो राज्य में अगले तीन वर्षों में बहाने जा रही है. इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता हेमंत कुमार झा, अंजनी देवी, रंजीत ठाकुर, विनय झा, दुर्गानंद झा, उमेश सिंह, अजीत प्रसाद आदि ने विचार रखे. वहीं पिंकी देवी, मन्टु ठाकुर, पप्पू ठाकुर, सुरेश कुमार, विजय शंकर पांडेय, दीपक ठाकुर, सुमित कुमार आदि उपस्थित थे.

