Home मुख्य स्वच्छ समाज के निर्माण केलिए जरुरी है हर घर में शौचालय होना: डीएम। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 2, 2017

स्वच्छ समाज के निर्माण केलिए जरुरी है हर घर में शौचालय होना: डीएम। Voice of Darbhanga

दरभंगा: स्वच्छ समाज बनाना है तो पहले हर घर में शौचालय का निर्माण कराएं। शौचालय सभी लोगों के लिए अति-आवश्यक है। बहू-बेटियों की इज्जत के लिए शौचालय होना जरूरी है। ये बातें डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने कहीं। वे शनिवार को हायाघाट प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रांगण में स्वच्छ भारत मिशन व लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के बैनर तले प्रमुख बेवी देवी की अध्यक्षता व प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष सह आनंदपुर सहोड़ा पंचायत के मुखिया विजय पासवान के संचालन में आयोजित एकदिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि बीमारी को दूर भगाना है तो हर घर में शौचालय बनाना है। आगामी 26 जनवरी तक पूरा हायाघाट प्रखंड खुले से शौच मुक्त हो जाएगा। इसके लिए सभी को टीम भावना के साथ कार्य करना होगा। इस मौके पर डीडीसी कारी प्रसाद महतो ने पूरे हायाघाट प्रखंड को खुले में शौच से मुक्त करने पर बल दिया। एडीएम मो मोबिन अली अंसारी ने उपस्थित लोगों से विकास में सहभागी बनने तथा खुले में शौच के खिलाफ आवाज बुलंद करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा यह एक बड़ा कदम है। वरीय प्रभारी पदाधिकारी रवींद्र कुमार दिवाकर ने जल्द ही हायाघाट प्रखंड को खुले में शौचमुक्त करने को लेकर लोगों को आगे आने की अपील की। मौके पर बीडीओ प्रेम कुमार, उपप्रमुख फखरे आजम,मुखिया विजय पासवान, अवनीश कुमार, मो.लाल बाबू, शैल देवी, बबलू ठाकुर, पंसस उमेश मांझी, नागेश्वर राम, विकास कुमार ¨सह, राजकुमार चौधरी आदि ने अपना विचार रखा। इससे पूर्व डीएम ने प्रखंड मुख्यालय स्थित ट्रायसम भवन में पंचायतवार प्रतिनियुक्त नोडल पदाधिकारी से शौचालय निर्माण के बावत बारी-बारी से जानकारी ली। साथ ही इस बावत उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

Share

Leave a Reply