
क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह के निधन से शोक की लहर। Voice of Darbhanga

दरभंगा : अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार सिंह के आकस्मिक निधन पर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना सह अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की स्थानीय इकाई ने शोक व्यक्त किया है. नरेन्द्र कुमार सिंह का निधन उनके मुहल्ला बलभद्रपुर आवास पर आज सुबह लगभग 10 बजे हो गया. निधन की खबर के बाद हायाघाट के जदयू विधायक अमरनाथ गामी ने भी शोक व्यक्त करते हुए इसे अपूर्णीय क्षति बताया है. उनके प्रति संवेदना व्यक्त करने वालों में महासभा के जिला महासचिव ब्रजेश सिंह राठौर, शरद कुमार सिंह, सागर सिंह, नबोद सिंह, मृत्युंजय सिंह बबलू, चंदन सिंह, रामाशंकर सिंह पप्पू, अलखदेव सिंह, डॉ. दिलीप सिंह, उज्ज्वल सिंह, वकील विनय कुमार सिंह, संजीव सिंह, शैलेन्द्र सिंह, सुनील सिंह, सुमित सिंह आदि शामिल थे. नरेन्द्र सिंह अपने पीछे दो पुत्र, एक पुत्री का भरापूरा परिवार छोड़ गये हैं.

