
पाँच लाख पाठकों की पसंद बनने के बाद अब वॉयस ऑफ़ दरभंगा के एक और नई पारी की होगी शुरुआत। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सोशल मीडिया के माध्यम से खबरों को प्रभावी एवं विश्वसनीय रूप में दरभंगा के लोगो तक पहुंचाने की शुरुआत करके वॉयस ऑफ़ दरभंगा ने पाँच लाख पाठकों की संख्या को पार किया। 20 जुलाई 2016 को सोशल मीडिया एक्टिविस्ट एवं वॉयस ऑफ़ दरभंगा के संपादक अभिषेक कुमार ने जिले के प्रमुख खबरों के संग्रह को आमजन तक प्रभावी तरीके से पहुँचाने केलिए इस वेब पोर्टल की शुरुआत की। खबरों पर प्रशानिक संज्ञान लेकर कारवाई भी हुई। खबरों के साथ साथ जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहने के कारण पाठकों की पसंद बन गया यह पोर्टल। इस अवसर पर अपने सभी संवाद सूत्रों एवं सहयोग कर्ताओं को धन्यवाद देते हुए संपादक अभिषेक कुमार ने भरोसा दिलाया कि वॉयस ऑफ़ दरभंगा अपने बेबाक एवं बेख़ौफ़ अंदाज को कायम रखेगा। साथ ही आगामी महीने से इसके प्रिंट संस्करण की तैयारी भी अब जोरो पर जारी है। संभवतः जनवरी में प्रकाशित होने वाले इस मासिक पत्रिका में भी यही अंदाज कायम रहेगा। इस अंक में सामाजिक कार्यो से जुड़े व्यक्तित्व जो समाज के हित में कार्य कर रहे हैं परंतु समाचार माध्यमो में जगह नही पा सके, उन व्यतित्वों से भी पाठकों का परिचय लगातार कराया जाता रहेगा।

