
प्रत्येक पंचायत मे हाई स्कूल खोलने का वादा पूरा करे नीतीश सरकार: गजेंद्र शर्मा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: रविवार को जिले के बहादुरपुर प्रखण्ड के पिड़री पंचायत के छपरार मे इनौस के प्रखंड सचिव राजीव कुमार गिरी के अध्यक्षता मे छात्र-युवाओं का सम्मेलन आयोजित किया गया ।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए इनौस के जिला संयोजक गजेंद्र नारायण शर्मा ने कहा कि युवा बाहुल्य इस देश मे युवाओ का कोई भविष्य नही है, छात्र नौजवानो के साथ दिल्ली-पटना की सरकार लगातार विश्वासघात कर रही है ।सलाना दो करोड रोजगार देने के वादे के साथ सत्ता मे आई केन्द्र की मोदी सरकार रोजगार देने के बजाय रोजगार छीनने मे लगी हुई है जिसे देश का नौजवान बर्दाश्त नही करेगा और केन्द्र के नक्शे कदम पर चलने को उतावली बिहार की नीतीश सरकार के रोजगार बिहीन बिकास के माॅडल को युवाओ ने खारिज कर दिया है, वही शिक्षा के क्षेत्र मे मुकम्मल सुधार को लेकर प्रत्येक पंचायत मे हाईस्कूल खोलने के धोषणा से बिहार सरकार भाग रही है, जिसके खिलाफ निर्णायक लड़ाई को अब शुरू करने की जरूरत है।
सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए इनौस के बहादुरपुर प्रखंड सचिव राजीव कुमार गिरि ने केंद्र व राज्य सरकार से शिक्षा व रोजगार को मौलिक अधिकार का दर्जा देने की मांग कीया व पीड़ड़ी पंचायत मे हाईस्कूल की स्थापना की मांग को लेकर दरभंगा के जिलाधिकारी के समक्ष प्रदर्शन करने की जरूरत पर बल दिया ।
वही सम्मेलन मे बतौर अतिथि माले नेता काॅ0 जंगी यादव ने मौजुदा परिस्थिती मे छात्र- युवाओ को संगठित होकर केन्द्र व राज्य सरकार की युवा विरोधी नीतियों का मुखर होकर विरोध करने व 12 दीसम्बर को जिलाधिकारी के समक्ष आहुत धरना प्रदर्शन मे सैकड़ो की संख्या मे सामिल होने का आह्वान किया और कहा कि इस तरह के लड़ाई मे हमारी पार्टी आपके साथ हमेशा खडी रहेगी।
सम्मेलन से 23 दीसम्बर को बहादुरपुर प्रखंड परिसर मे इनौस का दूसरा प्रखंड सम्मेलन करने व पंचायत मे 1000 युवाओ को इनौस का सदस्य बनाने का भी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।
सम्मेलन को इनौस के पंचायत अध्यक्ष मनोज यादव और सचिव ललन पासवान के अलावे अमरनाथ यादव, लक्ष्मण दास, धनीक पासवान, राजेश सहनी, दुर्गानंद पासवान, बिकास महतो, चन्दन कुमार, प्रवीण कुमार, पप्पु मंडल, उमेश गिरि ने भी संबोधित किया और 12 दिसम्बर को जिलाधिकारी के समक्ष किए जानेवाले प्रदर्शन मे सैकड़ो छात्र नौजवान के साथ शिरकत करने का संकल्प व्यक्त किया ।

