Home मुख्य अपनी मांगों को लेकर फुटकर विक्रेता संघ की बैठक आयोजित। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 3, 2017

अपनी मांगों को लेकर फुटकर विक्रेता संघ की बैठक आयोजित। Voice of Darbhanga

बेनीपुर : फुटकर विक्रेता संघ की एक बैठक बेनीपुर प्रखंड प्रांगण में सुनील कुमार झा उर्फ मोतीबाबू की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में मांग की गई कि बाजारों में रात्रि प्रहरी की व्यवस्था की जाय. मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजना के अंतर्गत जल मिनार को चालू करते हुए बेनीपुर बाजार में जल की व्यवस्था की जाय. जिला पदाधिकारी दरभंगा द्वारा हाल में ही किये गये घोषणाओं का अनुपालन अविलंब कर बेनीपुर अनुमंडल में मनीगाछी, बहेड़ी एवं तारडीह प्रखंडों को बेनीपुर अनुमंडल में जोड़ा जाय. बाजार से टेम्पो स्टैन्ड को हटाया जाय. अर्धनिर्मित नाला को अविलंब पूरा किया जाय. जिला प्रशासन की ओर से फुटकर दुकानदारों को दुकान बनवा कर दी जाय. अविलंब नगर परिषद द्वारा नया शौचालय का निर्माण नहीं होता है, तो जनहित में पुराने शौचालय को ठीक कराकर उसे चालू किया जाय. बैठक में प्रमोद ठाकुर, संतोष साह, मो. असरफ, मो. मुर्तुजा, मो. सुल्तान, सरोज मंडल, मिथिलेश साहू, रहमत अली, शम्भु साहू, मो. अकबर, विजय सिंह, मो. मोबिन, मो. नय्यर, मो. तैयब, मो. तमन्ना, अफजल अलताफ, रज्जाक, मो. असरफ आदि शामिल थे.

Share

Leave a Reply