
विधायक ने किया सड़क निर्माण का शिलान्यास। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के जाले विधानसभा क्षेत्र में भाजपा विधायक जिबेश कुमार द्वारा लगातार जनहित में भवनों एवं सड़कों के निर्माण केलिए शिलान्यास कार्यक्रम जारी है। रविवार को अपने विधानसभा के सहसपुर पंचायत अन्तर्गत एक करोड़ उन्नतीस लाख रुपए की लागत से बनने वाली सड़क SH-52 धरहर चौक से मन्धारी टोल तक का शिलान्यास विधायक श्री कुमार ने किया । इस सड़क की लम्बाई 1.9 की.मी है।

