
Home मुख्य 133वीं जयंती पर देश के प्रथम राष्ट्रपति को काँग्रेस कार्यालय में दी गयी श्रद्धांजलि। Voice of Darbhanga
133वीं जयंती पर देश के प्रथम राष्ट्रपति को काँग्रेस कार्यालय में दी गयी श्रद्धांजलि। Voice of Darbhanga

दरभंगा: देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 133वीं जयंती के अवसर पर रविवार को बलभद्रपुर स्थित ज़िला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। इस अवसर पर ज़िला उपाध्यक्ष रामपुकार चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कांग्रेस के मीडिया प्रभारी मो.असलम ने कहा कि राष्ट्रपति राजेंद्र बाबू अत्यंत सौम्य और गंभीर प्रकृति के व्यक्ति थे। उनके विचारों व आदर्शों पर चलकर ही देश की सच्ची सेवा की जा सकती है। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष रामपुकार चौधरी,हायाघाट प्रखंड अध्यक्ष गुलाम शाहिद,बहादुरपुर प्रखंड अध्यक्ष उदित नारायण चौधरी,हनुमान नगर प्रखंड अध्यक्ष जयशंकर चौधरी, कन्हैया झा,मनोज ठाकुर,हसमत अली आदि ने भी अपने अपने विचार रखें।

