
दिव्यांग बच्चों के बीच किया गया पुरस्कारों का वितरण। Voice of Darbhanga

जाले: प्रखंड के बीआरसी भवन के प्रांगण में रविवार को विश्व विकलांगता दिवस के अवसर पर दिव्यांग बच्चों के बीच विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमे सीआरसी तरियानी के प्रथम स्थान विजेता मनीषा कुमारी,द्वितीय स्थान कुंदन कुमार व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले अनन्त कुमार के बीच विशेष पुरस्कार व शेष सभी दिव्यांग प्रभागियों के बीच सांत्वना पुरस्कार वितरित किया गया।कार्यक्रम का उद्धघाटन बीईओ अहिल्या कुमारी व पुलिस निरीक्षक कमतौल अजय कुमार झा ने संयुक्त रूप दीप प्रज्वलित कर किया।कार्यक्रम का संचालन प्रखंड साधन सेवी प्रदीप कुमार झा ने किया।कार्यक्रम में बीईओ के अलावा निशिकांत ठाकुर, जोगेश मिश्र, देवेंद्र झा,विनोद राय, गोविंद कुमार परियोजना से साहिरा खातून सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।

