Home मुख्य धोबिया पोखर अतिक्रमण मामले में जाप युवा जिलाध्यक्ष ने जिलाधिकारी को दिया आवेदन। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 4, 2017

धोबिया पोखर अतिक्रमण मामले में जाप युवा जिलाध्यक्ष ने जिलाधिकारी को दिया आवेदन। Voice of Darbhanga

दरभंगा: शहर के वार्ड 17 के धरमपुर धोबिया पोखर को भुनाफियाओं द्वारा अतिक्रमण कर भरे जाने के खिलाफ जनाधिकार पार्टी के युवा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने सोमवार को जिलाधिकार को आवेदन दिया है। अपने आवेदन में श्री यादव ने बताया कि उक्त पोखरा के किनारे वार्ड 16 एवं 17 के कई लोगों के घर का जल निकासी होता है। यह पोखरा वर्षो पुराना है। पूर्व में भी इस पर अतिक्रमण करने का प्रयास किया गया था और विवाद होने पर तत्कालीन आयुक्त अमिता पॉल के द्वारा कानूनी कारवाई करते हुए रोक लगती गयी थी। परंतु अब पुनः धीरे धीरे इस तालाब का अतिक्रमण भूमाफियाओं द्वारा शुरू हो गया है।

श्री यादव ने बताया कि उन्होंने जनाधिकार पार्टी हमेशा अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने में आगे रही है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि पोखरा भरे जाने  से रोककर इस मामले की उच्च स्तरीय जाँच की जाय तथा दोषियों पर कारवाई की जाय।

Share

Leave a Reply