Home मुख्य लोजपा लेबर सेल का राष्ट्रीय सचिव बनकर लाखों की ठगी करने वाला गिरफ्तार। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 4, 2017

लोजपा लेबर सेल का राष्ट्रीय सचिव बनकर लाखों की ठगी करने वाला गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के भालपट्टी ओपी क्षेत्र के महेशपुर का रहने वाले पुन्नीलाल पासवान को दरभंगा पुलिस ने ठगी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति खुद लोक जनशक्ति पार्टी के लेबर सेल का राष्ट्रीय सचिव बताता था और लोजपा सुप्रीमो का करीबी बता कर फर्जी नियुक्ति आदि के नाम पर कई लोगों से लाखों की ठगी का आरोपी है। सोमवार की शाम मनीगाछी के कुछ लोग समाहरणालय परिसर में उक्त व्यक्ति को घेरे उससे बहस कर पैसे लौटाने की बात कर रहे थे। उनमें तीखी बहस हो रही थी। तभी किसी ने सदर डीएसपी दिलनवाज अहमद को सूचना दे दी। श्री अहमद ने बहादुरपुर थानाध्यक्ष राज नारायण सिंह के नेतृत्व में पुलिस को भेज कर गिरफ्तार करवा लिया। आरोपी के पास कई फर्जी नियुक्ति पत्र एवं विभिन्न प्रकार के मोहर आदि बरामद हुए। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके एक सम्बन्धी से आरोपी ने प्रमोशन के नाम पर एक लाख की ठगी कर ली। खुद उससे भी पचास हज़ार लेकर पेपर बना कर दिया परंतु काम नही हुआ। अपने लेटर पैड पर लोजपा लेबर सेल का राष्ट्रीय सचिव खुद को लिखता था।

इस संबंध में जब लोजपा लेबर सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी सिंह से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति करीब दस वर्ष पूर्व दिल्ली में रहता था। उन्होंने ही उक्त पद दिया था। पर पद पाते ही उसने दिल्ली में ठगी का काम शुरू कर दिया। इसकी शिकायत मिलते ही उसे करीब दस वर्ष पूर्व ही उन्होंने पार्टी से निकाल दिया था। इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए लोजपा जिलाध्यक्ष गगन कुमार झा ने बताया कि आरोपी का लोजपा से कोई लेना देना नही है। पार्टी के किसी सेल में किसी पद पर नही है और पार्टी का सक्रिय सदस्य तक नही है।

गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए एएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कारवाई की जा रही है।

Share

Leave a Reply