
जिलाधिकारी द्वारा दो-दो बार आदेश निर्गत होने के बाद भी न्याय केलिए भटक रहा पीड़ित। Voice of Darbhanga

दरभंगा : जिले में लोगों की समस्या के निवारण के लिए अनुमण्डल स्तर से लेकर जिला स्तर पर लोक शिकायत निवारण कार्यालय का गठन सरकार द्वारा किया गया है जहाँ पीड़ित अपनी समस्या रख न्याय पा सकते है । लेकिन यहाँ अपील व जिलाधिकारी से मिले आदेश की भी अधिकारियों द्वारा अनदेखी कर दी जाती है। ताजा मामले में मनीगाछी प्रखण्ड के नेहरा निवासी इन्द्रकांत चौधरी के पुत्र मदन मोहन चौधरी ने अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर अपने जमीन सम्बन्धित विवादित मामले के हल के लिए आवेदन दिया । लेकिन उसे कहीं से भी न्याय नहीं मिला । हारकर उसने जिला लोक शिकायत कोषांग में भी अपील किया जिसके बाद जिलाधिकारी द्वारा 07 अक्टूबर को ज्ञापंक 41311-08951 तथा 24 नवम्बर को ज्ञापंक 1253 के माध्यम से विवाद के निपटारे का निर्देश सदर अनुमंडल पदाधिकारी व बेनीपुर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी को दिया गया । लेकिन दो दो बार आदेश निर्गत होने के बाद भी आज तक पीड़ित को न्याय नही मिल सका।
इस संबंध में मनीगाछी अंचलाधिकारी भास्कर कुमार ने बताया कि पीड़ित श्री चौधरी का दावा उचित है और उन्होंने तीन तीन बार सीमांकन करवाया। परंतु घेराबंदी नही हो सकी। इस संबंध में सदर एसडीओ गजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि रैयती जमीन में सीधे दखक दिलाने का अधिकार किसी सक्षम न्यायालय एवं डीसीएलआर को है। जैसा कि पत्र में डीसीएलआर के आदेश का भी चर्चा है, तो उस आदेश का अध्यन कर विधि सम्मत कारवाई की जायेगी।

