Home मुख्य राष्ट्रपति से पुरस्कार प्राप्त कर जाले की बेटी ने किया पूरे मिथिलांचल का नाम रौशन। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 4, 2017

राष्ट्रपति से पुरस्कार प्राप्त कर जाले की बेटी ने किया पूरे मिथिलांचल का नाम रौशन। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के जाले प्रखण्ड के जोगियारा की बेटी को भारत सरकार के सामाजिक न्याय मंत्रालय द्वारा दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के सौजन्य से जोगियारा गांव निवासी दिग्विजय नारायण सिंह उर्फ मुनचुन की सुपुत्री प्रियंका सिंह को महामहिम राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविन्द ने रविवार को राष्ट्रपति भवन के हॉल में पुरस्कार प्रदान किया. प्रियंका सिंह के पिता दिग्विजय नारायण सिंह भाजपा के पूर्व जिलाउपाध्यक्ष रहे हैं. इनके पुत्री प्रियंका के पुरस्कृत होने से जिले के साथ-साथ पुरे मिथिलांचल में खुशी की लहर दौड़ गई है. जाले के भाजपा विधायक ने प्रियंका सिंह को बधाई देने साथ साथ राष्ट्रपति को धन्यवाद दिया है.

Share

Leave a Reply