Home मुख्य मिथिला विवि में कुलपति ने किया पूर्णतः वातानुकूलित जुबली हॉल का उद्घाटन। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 4, 2017

मिथिला विवि में कुलपति ने किया पूर्णतः वातानुकूलित जुबली हॉल का उद्घाटन। Voice of Darbhanga

दरभंगा : विश्वविद्यालय के साथ नरगौना में अवस्थित जुबली हॉल का उद्घाटन ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुरेन्द्र कुमार सिंह ने किया. 250 लोगों की क्षमता वाला यह हॉल पूरी तरह वातानुकूलित है. इस हॉल के बन जाने से विश्वविद्यालय में कोई भी कार्यक्रम करने में सुविधा होगी. चाहे सीनेट की बैठक हो, या फिर एकेडमिक काउंसिल का. अव तब वह वनस्पति विज्ञान विभाग में आयोजित होता था. यहां तक कि छोटी सी कार्यक्रम हो, तो वह एमबीए हॉल में होता था, लेकिन अब जुबली हॉल में कार्यक्रम का आयोजन होगा. विश्वविद्यालय सूत्रों के मुताबिक युजीसी के 12वीं योजना के अंतर्गत मिली राशि का उपयोग कर इस हॉल को पूरी तरह सुसज्जित किया गया है. वैसे तो 12वीं योजना बहुत पुरानी है, लेकिन कुलपति प्रो. सुरेन्द्र कुमार सिंह के सोंच का नतीजा  है कि यह बहुप्रतिक्षित योजना साकार हुई. अब इस हॉल के चारों ओर बगीचा लगाने की व्यवस्था की जा रही है. विश्वविद्यालय अभियंता सोहन चौधरी की देख-रेख में अभियंत्रण शाखा में कार्य सम्पादन कराया है. उद्घाटन के अवसर पर स्रातकोत्तर संगीत विभाग के विभागाध्यक्ष लावण्य कीर्ति सिंह के निर्देशन में वहां के छात्रों ने कुलगीत प्रस्तुत किया. उद्घाटन के अवसर पर कुलसचिव डॉ. मुस्तफा कमाल अंसारी, वित्तीय परामर्शी, वित्त पदाधिकारी, विकास पदाधिकारी डॉ. के.के साहू, प्रो. एन.के अग्रवाल, रजी अहमद, के.सी सिंह, डॉ. जफर सहित अभियंता और अधिकारी मौजूद थे.

Share

Leave a Reply