Home मुख्य हत्या कर लाश आम के बगीचे में फेंका। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 4, 2017

हत्या कर लाश आम के बगीचे में फेंका। Voice of Darbhanga

दरभंगा: हायाघाट थानाक्षेत्र के घोषरामा गांव के एक आम बगीचा में सोमवार की अहले सुबह धोती से दोनों हाथ व पांव बंधा एक 45 वर्षीय पुरुष का शव पड़ा देखकर सनसनी फैल गई। देखते ही देखते लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे हायाघाट थानाध्यक्ष सुनील कुमार व समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थानाध्यक्ष पवन कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर मुआयना किया। इधर हायाघाट थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि शव को अपने कब्जे में कर अंत्यपरीक्षण के लिए डीएमसीएच भेज दिया। उन्होंने बताया कि शव की शिनाख्त समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थानाक्षेत्र के पटोरी गांव के स्व नथुनी सदा के 45 वर्षीय पुत्र ललित सदा के रूप में हुई है। घटना के बावत हायाघाट थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि शव को देखने से प्रथम ²ष्टया में लगता है कि किसी धारदार हथियार से ललित सदा के सर के दाहिने कान के ऊपर पीछे से भौंह तक गहरा वार कर बुरी तरह जख्मी कर उसे मार दिया और उसके शव को ठिकाने लगाने की नीयत से उसे घोषरामा गांव स्थित एक आम के बगीचे में फेंक दिया। इधर हायाघाट थानाध्यक्ष सुनील कुमार व वारिसनगर थानाध्यक्ष पवन कुमार ने संयुक्त रूप से जब शव की शिनाख्त करते हुए शव को जैसे-जैसे घसीटते हुए अपराधियों द्वारा जिस रास्ते व खेत से आम के बगीचा में लाया गया था। उस दिशा में उक्त थाना की पुलिस ने तहकीकात करते हुए आगे बढ़ी तो जगह-जगह जमीन पर खून गिरा हुआ पाया। पुलिस ने उसी दिशा में आगे बढ़ते हुए जब पटोरी गांव स्थित एक टाट-फूंस से बना व किवाड़ में ताला लगा हुआ मकान को देखा तो वहां वे ठिठक गए। उक्त थाना की पुलिस ने जब उक्त घर की टट्टी को हटा देखा तो वे भौंचक हो गए। जब पुलिस ने टट्टी के अंदर झांका तो पुलिस को सारा माजरा समझने में देरी नहीं लगी उस घर के अंदर खून का धब्बा लगा मिला जबकि उक्त घर के किवाड़ में ताला लगा हुआ था। इधर हायाघाट थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि उक्त घर पटोरी के रामविनय कुंवर के पुत्र दीपू कुंवर उर्फ भीमा सिंह का बताया जाता है। उन्होंने बताया कि उक्त घर से खून से सना बेडसीट, पॉलीथिन में कपड़ा व बांस का बल्ला व एक छिटेदार गमछा बरामद किए गए हैं। वहीं उन्होंने बताया कि उक्त घर में जगह-जगह जमीन पर खून के छींटे पड़े हुए थे। इधर थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि लगता है कि उक्त घर में ही घटना को अंजाम दिया गया और ललित सदा के शव को ठिकाने लगाने के लिए वहां से घसीटते हुए लगभग आधा किलोमीटर दूर घोषरामा के एक आम के बगीचा में उसी के धोती से हाथ-पांव बांधकर फेंक दिया गया। इधर उन्होंने बताया कि मृतका की पत्नी इंदू देवी के फर्द बयान पर हायाघाट थाना में समस्तीपुर जिले के पटोरी गांव के रामविनय कुंवर के पुत्र दीपू कुंवर उर्फ भीमा ¨सह समेत तीन को नामजद कर प्राथमिकी कांड संख्या- 74/17 दर्ज की गई है। इधर थानाध्यक्ष ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है। इधर मृतक की पत्नी इंदू देवी ने बताया कि रविवार की रात लगभग आठ बजे के करीब घर से पति ललित खाना खा कर बाहर निकल गए। उन्हें लगा कि वे शौचालय गए हैं लेकिन देर रात तक वे नहीं आए तो उन्हें लगा कि हो सकता है वे पटोरी बांध स्थित झोपडी में सो गए होंगे। लेकिन सोमवार की सुबह उनका पता लगाया गया तो वो बांध स्थित झोपडी में नहीं दिखे। वहीं उन्हें किसी ने सूचना दी कि उसके पति का शव घोषरामा स्थित आम के बगीचा में पड़ा हुआ है। इधर उक्त घटना से पूरा गांव गम में डूब गया। रोदन क्रंदन एवं चीत्कार विलाप से गांव का माहौल गमगीन हो गया। वहीं मजदूरी की बदौलत अपनी पत्नी व छह पुत्र-पुत्रियों का भरण पोषण करने वाला एक मात्र कमाऊ बाप व पति अब इस दुनिया में नहीं रहा। वहीं अब इस परिवार की गाड़ी आगे कैसे चलेगी यह यक्ष प्रश्न लाकर इस परिवार के सामने लाकर खड़ी कर दी है।

Share

Leave a Reply