Home मुख्य बैठक में अनुपस्थित रहने वाले दो थानाध्यक्षों से डीएम ने माँगा स्पष्टीकरण। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 4, 2017

बैठक में अनुपस्थित रहने वाले दो थानाध्यक्षों से डीएम ने माँगा स्पष्टीकरण। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिला पदाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षात्मक बैठक की। जिसमें योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने लोक शिकायत निवारण कार्यालयों में प्राप्त परिवाद पत्रों के निष्पादन में अपेक्षित रूचि न रखने वाले एवं लापरवाही बरतने वाले लोक प्राधिकारों पर कड़ी कार्रवाई करने की अंतिम चेतावनी दी। वैसे सभी लापरवाह लोक प्राधिकारों को अगली साप्ताहिक समीक्षात्मक बैठक के पूर्व तक का अंतिम समय दिया गया। इसके बाद भी अपेक्षित परिणाम नहीं पाए जाने की स्थिति में संबंधित लोक प्राधिकारों के विरूद्ध उनके विभागों को अनुशासनिक कार्रवाई हेतु पत्र लिखने की चेतावनी भी दी गई। लोक प्राधिकार सह थाना प्रभारी, बहादुरपुर एवं सिमरी की अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए जिला पदाधिकारी ने उनसे स्पष्टीकरण पूछते हुए उसकी प्रतिलिपि वरीय पुलिस अधीक्षक को भी देने का निदेश दिया। सभी आरटीपीएस काउंटरों की मरम्मत, रंग-रोगन करवान के साथ दीवाल लेखन एवं दी जान वाली सेवाओं की जानकारी फ्लैक्स से भी प्रदर्षित करने का निदेश दिया गया।

Share

Leave a Reply