
पाठकों से मदद की अपील: भटकी हुई मिली बच्ची के परिजनो की है तलाश। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सोमवार की शाम करीब पांच बजे करीब तीन- चार वर्ष की एक बच्ची शहर के लहेरियासराय थानाक्षेत्र के लोहिया चौक के पास भटकती हुई मिली। इस बच्ची को एक फल दुकानदार ने बैठा कर बिस्किट आदि खिलाया और नाम पता जानने की कोशिश की। पर बच्ची कुछ भी बता पाने में असमर्थ थी। फिर इसकी सूचना सदर डीएसपी दिलनवाज अहमद को दी गयी। श्री अहमद ने लहेरियासराय थाना को बुलवाकर बच्ची को चाइल्ड लाइन के हवाले करवाया। श्री अहमद ने खुद भी इस बच्ची के परिजनों की जानकारी केलिए आसपास पूछताछ करवाया। पर कुछ पता नही चल पाने के बाद बच्ची को चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया गया।
इसकी जानकारी वॉयस ऑफ़ दरभंगा को देते हुए एएसपी दिलनवाज अहमद ने कहा कि वे खुद भी चाहते हैं कि बच्ची को परिजनों के हवाले किया जा सके और इसके लिए वे खुद भी प्रयासरत हैं।
वॉयस ऑफ़ दरभंगा भी अपने पाठकों से अपील करता है कि इस बच्ची के परिजनों का पता लगाने में मदद करें। यदि कोई जानकारी मिलती है तो आप सीधे चाइल्ड लाइन या पुलिस को इसकी जानकारी दें। यदि कोई दिक्कत हो तो आप वॉयस ऑफ़ दरभंगा से भी 9661333115 पर संपर्क कर सकते हैं।

