Home मुख्य वामपंथ के गढ़ और राजद के वर्चस्व को ध्वस्त कर भगवा लहराने की जिम्मेवारी मिली बालेन्दु झा को। Voice of Darbhanga
मुख्य - विशेष - December 5, 2017

वामपंथ के गढ़ और राजद के वर्चस्व को ध्वस्त कर भगवा लहराने की जिम्मेवारी मिली बालेन्दु झा को। Voice of Darbhanga

दरभंगा। अभिषेक कुमार

दरभंगा भाजपा के चर्चित युवा नेता और पार्टी में रहकर भी बेबाक अंदाज के लिए चर्चित नेता बालेन्दु झा पर भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा भरोसा दिखाते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंपी है। सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय,पटना में भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारीयों की बैठक में कमल क्लब के प्रदेश संयोजक मुकेश  यादव के द्धारा बालेंदु झा उर्फ़ बालाजी पर बड़ा भरोसा दिखाते हुए वामपंथ का किला और राजद केलिए अति महत्वपूर्ण मधुबनी जिले खजौली विधानसभा का प्रभारी बनाकर भगवा लहराने की जिम्मेवारी दी गयी है। पार्टी के युवाओं में इस खबर के आते ही काफी हर्ष का माहौल है। सोशल मीडिया में युवाओं द्वारा लगातार ख़ुशी व्यक्त की जा रही है। युवा नेताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से भावना व्यक्त की है कि विरोधी सबसे मजबूत स्थिति में है , विरोधी जितना मजबूत होता है , संघर्ष उतनी ही मजेदार होती है। बालेन्दु झा ने इस दायित्व के लिए समूचे प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए पूरी निष्ठा से इस जिम्मेवारी को निभाने का संकल्प लेने की बात कही। साथ ही साथ युवा साथियों एवं वरिष्ठ नेताओं को भी सहयोग केलिए केलिए धन्यवाद दिया।

इस उपलब्धि पर बालेन्दु झा को बधाई देते हुए दरभंगा भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी अमलेश झा ने कहा कि बालाजी संगठन के प्रति हमेशा निष्ठावान रहे तथा निःस्वार्थ भाव से पार्टी की सेवा में लगे रहे जिसका प्रतिफल उन्हें मिला है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष गोपालजी ठाकुर, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुरारी मोहन झा, क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक हेमन्त कुमार झा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मणिकांत मिश्रा आदि सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं एवं युवाओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

पार्टी के ही विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि दरभंगा शहर के शुभंकरपुर निवासी बालेन्दु झा पार्टी के युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष के प्रबल दावेदारों में थे। परंतु अपने ही दल के कद्दावर प्रतिनिधि से अनबन के कारण उन्हें पार्टी में लगातार पद देने में अड़चन लगाये जाने की खबर भी आती रही। उक्त प्रतिनिधि द्वारा अपने पद और कद का उपयोग करते पार्टी ने बालेन्दु झा को हर जगह रोकने का प्रयास किया गया। परंतु बालेन्दु झा के कार्यो को देखकर प्रदेश द्वारा दरभंगा प्रमण्डल के सबसे मुश्किल विधानसभा जिसे वामपंथ का किला कहा जाता है और राजद का वर्चस्व भी माना जाता है, उस खजौली विधानसभा का प्रभारी बनाया जाना निश्चित रूप से उनपर पार्टी का भरोसा दिखाता है। अब देखने वाली बात होगी कि विपक्षी के किले में बालेन्दु झा कितना सेंध लगा पाते हैं और भाजपा को मजबूत कर पाते हैं। सूत्रों का मानना है कि यदि आगामी चुनावों में खजौली में भाजपा की स्थिति बेहतर होती है तो निश्चित रूप से बालेन्दु झा का कद शीर्ष नेतृत्व के नजर में बढ़ेगा। अब देखने वाली बात होगी कि पार्टी ने जो बड़ा भरोसा दिखाया है, उस आधार पर बालेन्दु झा विपक्षी के इस किले को कैसे और कितना भेद पाते हैं।

Share

Leave a Reply