Home मुख्य रेलवे ट्रैक किनारे मिला युवक का शव। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 5, 2017

रेलवे ट्रैक किनारे मिला युवक का शव। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड के कमतौल रेल पुल संख्या 15ए पर मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे जीआरपी ने एक युवक का शव बरामद किया। मृतक की पहचान मधुबनी जिला के बिस्फी थाना क्षेत्र अंतर्गत चहुंटा गांव निवासी राजकुमार चौधरी के 27 वर्षीय पुत्र रंधीर कुमार चौधरी के रूप में की गई है। जानकारी मिलते ही परिजन भी रेल ट्रैक पर पहुंचे और शव लेने की मांग करने लगे। परिजनों और ग्रामीणों के अनुरोध पर पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया। बताया जाता है कि रंधीर मानसिक रूप से विक्षिप्त था, जिसका तीन वर्ष से इलाज चल रहा था। सोमवार की देर शाम बिना किसी को बताए वह घर से निकल गया था। रात भर परिजन उसकी तलाश करते रहे।

Share

Leave a Reply