
विधायक ने यात्री शेड और सड़क निर्माण योजना की रखी आधारशिला। Voice of Darbhanga

केवटी : राजद विधायक डॉ. फराज फातमी ने मंगलवार को प्रखंड के कर्जापट्टी मिलान चौक पर मुख्य मंत्री क्षेत्र विकास योजना मद से 2 लाख 36 हजार 6 सौ की लागत से बने यात्री शेड तथा मुख्यमंत्री जीटीएसएन वाई योजना से एसएच 75 से मुस्लिम टोल कर्जापट्टी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. उक्त स्थल पर प्रखंड राजद अध्यक्ष अब्दुल मन्नान अंसारी की अध्यक्षता में हुई समारोह को संबोधित करते हुए विधायक डा. फातमी ने कहा कि मैं आपका सेवक हूू. हमारा मूल उद्देश्य है जनता की सेवा करना. जिलाध्यक्ष राम नरेश यादव ने केंद्र तथा बिहार सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया. समारोह को जिला इंटक अध्यक्ष इंद्र कुमार चौधरी, संजय यादव, मो. शहाबुद्दीन, बिरजू बैठा, मो. चांद, धर्मवीर कुमार मुन्ना आदि ने संबोधित किया.

