Home मुख्य विश्व मृदा दिवस पर मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 5, 2017

विश्व मृदा दिवस पर मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण। Voice of Darbhanga

 

दरभंगा:  हायाघाट प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन में मंगलवार को विश्व मृदा दिवस के मौके पर मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पंसस उमेश मांझी ने दीप प्रज्जवलित कर समारोह का उद्घाटन करते हुए कहा कि खेतों की पैदावार बढ़ाने के लिए रसायनिक खाद के बजाय जैविक खाद का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि खेतों में रसायनिक खाद तथा कीटनाशक के उपयोग से खेतों में उपजने वाले अनाज तथा साग-सब्जियां भी अब लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल रहे हैं।उन्होंने कहा कि सरकार ने भी किसानों को जैविक खाद के निर्माण तथा इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिये कई तरह के प्रोत्साहन कार्यक्रम शुरू किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसानों को दिया गया यह मृदा स्वास्थ्य कार्ड आम आदमी के हेल्थ कार्ड की तरह साबित होगा। उन्होंने कहा कि ये कार्ड किसानों के लिये रामबाण साबित होगा। उन्होंने किसानों को इससे अत्यधिक लाभ उठाए जाने की अपील की। प्रखंड कृषि पदाधिकारी कमरे आलम की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में प्रखण्ड क्षेत्र के 65 किसानों के बीच मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण करते हुये उन्होंने कहा कि खेतों की पैदावार बढ़ाने के लिए रसायनिक खाद के बजाय जैविक खाद का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि खेतों में रसायनिक खाद तथा कीटनाशक के उपयोग से खेतों में उपजने वाले अनाज तथा साग-सब्जियां भी अब लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल रहे हैं। प्रखंड कृषि पदाधिकारी कमरे आलम ने कहा कि उक्त कार्ड के माध्यम से किसान आवश्यकतानुसार उर्वरक का उपयोग कर अच्छी फसल उपजा सकते हैं। मौके पर बीटीएम डॉ श्यामसुंदर दास, रणविजय कुमार, हरेराम चौधरी, ललित कुमार, रंजन कुमार ने अपना-अपना विचार व्यक्त किया। इस मौके पर किसान महेश्वर यादव, संजय यादव, राधेश्याम यादव, फूलबाबू यादव आदि के बीच मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया गया।

Share

Leave a Reply