
उपकारा में सजायाफ्ता कैदीयों का आधार कार्ड बनाने के लिए लगेगा कैम्प। Voice of Darbhanga

बेनीपुर : जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह मंगलवार को कार्यालय खुलने के समय ही अनुमंडल परिसर में पहुंच गये और विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया. साथ ही समीक्षा भी की. उपकोषागार कार्यालम में जब जिलाधिकारी पहुंचे तो वहां कहा सीसीटीवी कैमरा बंद मिला. साथ ही पेयजल के लिए चार चापाकल की व्यवस्था है, लेकिन सभी चापाकल खराब थे. कर्मियों की कमी भी प्रतिवेदित हुई. जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि जिला मुख्यालय से तत्काल कर्मी भेजे जाएंगे. वहीं उपकारा के निरीक्षण व समीक्षा में जिलाधिकारी ने पाया कि कारा में बंद सजायाफ्ता कैदियों को पारिश्रमिक नहीं दिया जा रहा है. जिसका मुख्य कारण था कि इन कैदियों का आधार कार्ड नहीं बना हुआ था. जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया कि वे कैम्प लगाकर कैदियों का आधार कार्ड बनबावें. इसके बाद जिलाधिकारी आरटीपीएस काउंटर पर पहुंचे और वहां भी गहन निरीक्षण किया और दिशानिर्देश दिया.

