Home मुख्य मुख्यमंत्री की प्रस्तावित समीक्षा यात्रा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरो पर। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 5, 2017

मुख्यमंत्री की प्रस्तावित समीक्षा यात्रा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरो पर। Voice of Darbhanga

दरभंगा: समीक्षा यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भवानीपुर महादलित बस्ती के भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर मंगलवार को खाद्य आपूर्ति मंत्री मदन सहनी, जिला पदाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह व एसएसपी सत्यवीर सिंह ने महादलित बस्ती का दौरा किया। इस बस्ती में हो रहे निर्माण कार्य के अवलोकन के दौरान डीएम ने संवेदक को कड़ी फटकार लगाई । जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री भवानीपुर पंचायत के भवानीपुर वार्ड 12 एवं कमलपुर के वार्ड 9 की महादलित बस्ती में मुख्यमंत्री सात निश्चय कार्यक्रम के तहत हर घर जल नल, पक्की गली , शौचालय व बिजली का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन के पश्चात महादलित बस्ती के निकट मैदान या जनता उच्च विद्यालय +2 शिवनगर घाट परिसर में सभा को संबोधित करेंगे। डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर हर विभाग के वरीय अधिकारी से लेकर प्रखंड स्तर के अधिकारी को अलर्ट कर दिया गया है। सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि स्थानीय स्तर पर जो भी समस्याएं हो उसका शिविर लगाकर निष्पादन करें। पेंशनधारियों की समस्याओं को दो दिनों के भीतर निष्पादित करने को कहा गया। इसके बाद डीएम व एसएसपी कमलपुर पहुंचे। वहां निरीक्षण के बाद डीएम का काफिला काली स्थान यज्ञ स्थल पहुंचा। उस जगह को भी बारीकी से देखा गया । इसके बाद शिवनगर घाट परिसर को भी देखा गया।

Share

Leave a Reply