
Home मुख्य पुलिस अधिकारी बन एटीएम फ्रॉड करने वाले की पुलिस को मिली तस्वीर, जारी है तलाश। Voice of Darbhanga
पुलिस अधिकारी बन एटीएम फ्रॉड करने वाले की पुलिस को मिली तस्वीर, जारी है तलाश। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा में पुलिस पदाधिकारी बन कर लोगो से एटीएम की ठगी करने वाले एक व्यक्ति की तस्वीर पुलिस को मिली है। एएसपी दिलनावज अहमद ने इस तस्वीर को जारी करते हुए लोगो को इससे सतर्क रहने की सलाह दी है। साथ ही साथ इसकी कोई भी सूचना मिलने पर तुरन्त पुलिस को सूचित करने की अपील भी है।
ज्ञात हो कि एटीएम फ्रॉड के लगातार बढ़ते मामले को देखते हुए पुलिस ने सख्ती से निपटने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी दौरान एक शख्स की तस्वीर पुलिस को मिली जिसे पुलिस तलाश रही है।

