Home मुख्य दो दिवसीय समीक्षा यात्रा पर 15 दिसम्बर को दरभंगा आएंगे मुख्यमंत्री। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 6, 2017

दो दिवसीय समीक्षा यात्रा पर 15 दिसम्बर को दरभंगा आएंगे मुख्यमंत्री। Voice of Darbhanga

दरभंगा: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दो दिवसीय विकास कार्यों की समीक्षा यात्रा पर 15 नंवबर को दरभंगा आएंगे। यह जानकारी जिला पदाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री 15 नवंबर को मधुबनी में अपनी समीक्षा यात्रा के बाद दरभंगा आएंगे। वे इस दिन समाहरणायल स्थित अंबेडकर सभा भवन में प्रमंडलस्तरीय समीक्षात्मक बैठक करेंगे। अगले दिन यानी 16 नंवबर को बिरौल प्रखंड के कमलपुर गांव का भ्रमण करेंगे। इसके बाद विकास योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। जानकारी के मुताबिक सीएम की सभा में जीविका समूह की महिलाएं, टोला सेवक व विकास मित्रों की भागीदारी होगी। सीएम की यात्रा के मद्देजनर जिला प्रशासन ने युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है। कमलपुर गांव के महादलित टोले में कई योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। घर- घर शौचालय का निर्माण व बिजली की आपूर्ति की जा रही है। इसके अलावा हर घर नल का जल एवं पक्की गली नाली योजना को भी मूर्त रूप दिया जा रहा है।

Share

Leave a Reply