
पुलिस ने घात लगाकर फोरलेन से 59 बोतल शराब के साथ दो को पकड़ा। Voice of Darbhanga
मनीगाछी: एनएच 57 फोरलेन पर टोल प्लाजा के नजदीक पुलिस ने घात लगाकर 59 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त कर दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया। शराब की बरामदगी बुधवार को दिन की गश्ती के दौरान की गई । पकड़े गए दोनों कारोबारी दरभंगा शहर के कैदराबाद, बालू घाट निवासी विजय मंडल के पुत्र बादल कुमार एवं अशोक साह के पुत्र राजा साह बताए गए हैं । बरामद शराब की सभी बोतलें 750 एमएल की बंगाल निर्मित रायल स्टैग कंपनी की हैं । पकड़े गए दोनों कारोबारी अपनी ओमनी वैन से शराब की बोतलें बंगाल से लेकर आ रहे थे। जिसकी गुप्त सूचना मनीगाछी थाना को मिली । सूचना पाकर थानाध्यक्ष राजीव कुमार अपने सहयोगी अजीत सिंह एवं कन्हाई सिंह के साथ घात लगाकर बैठे थे । टोल प्लाजा पर जैसे ही वैन रूकी तो पुलिस ने वैन की तलाशी शुरू कर दी। तलाशी में भारी मात्रा में शराब पायी गयी । थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि आगे की कारवाई की जा रही है।

