
पत्नी से विवाद होने पर पति ने जहर खाया। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के जाले थाने के महुली गांव में बुधवार को पति पत्नी के झगड़े ने भयंकर रूप धारण कर लिया। नतीजा ऐसा हुआ कि गाँव के सिंघेश्वर मांझी के 23 वर्षीय पुत्र राजकुमार मांझी ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुअनि पीएन झा ने अस्पताल पहुंच कर पीड़ित राजकुमार को बेहतर इलाज के लिए बाहर भेजने का निर्देश दिया। बताया जाता है कि पत्नी से विवाद होने पर गुस्सा में उसने जहर खा लिया।

