Home मुख्य विधायक के कार्यालय सहायक से नौकरी केलिए पचास हजार घूस की माँग। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 6, 2017

विधायक के कार्यालय सहायक से नौकरी केलिए पचास हजार घूस की माँग। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बिहार विधानसभा प्रश्न एवं ध्यानकर्षण समिति के सभापति सह हायाघाट के जदयू विधायक अमरनाथ गामी के कार्यालय सहायक से नौकरी दिलाने के नाम पर 50 हजार रूपये मांगने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री गामी के यहाँ कार्यालय सहायक के रूप में कार्य करने वाले संजय कुमार ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित बीटीएस के पद केलिए परीक्षा दी थी। टाइपिंग टेस्ट पास करने में उसका सातवां स्थान था। उसके बाद लिखित परीक्षा दी जिसके परिणाम की प्रथम सूचि 5 दिसम्बर को प्रकशित हुई। परंतु इस सूची में संजय कुमार का नाम नही था। बुधवार को संजय को एक व्यक्ति ने खुद को बिहार विद्यालय समीति का पदाधिकारी बताते हुए फोन किया और उससे कहा कि द्वितीय सूची 7 दिसम्बर को निकल रहा है। अगर उसे अपना नाम निकलवाना है तो पचास हजार रुपये तुरन्त भेज दे उसके द्वारा दिए जा रहे खाता संख्या पर।

इस पर संजय ने श्री गामी को सारी बातों से अवगत कराया। श्री गामी ने संजय के मोबाइल से ही संजय का बड़ा भाई बनकर बात किया और उसकी जानकारी ली। उन्हें उसने उसी तरह की बात बोली। श्री गामी ने तुरन्त इसकी सूचना एएसपी दिलनावज अहमद को दी। श्री अहमद ने संजय को बुलाया और दिए गए खाते की जांच करवाई तो उसमें पचास हजार रूपये थे। बैंक से उस खाते पर होल्ड लगाने को कहा गया तो बैंक ने लिखित पत्र माँगा। जबतक लिखित पत्र पहुँचता, उस खाते से सारी निकासी हो चुकी थी। फिर श्री अहमद ने खुद को संजय का भाई बता कर उस फोन करने वाले से बात की। खुद को कम्पाउंडर की नौकरी करने वाला बता कर बड़ी मुश्किल से पैसे जुगाड़ करने का नाम बोला और थोड़ा समय माँगा। पर सामने वाला अड़ा रहा। कुछ देर बाद श्री अहमद ने उसे बताया कि उसके दिए खाते में पैसा जमा नही हो रहा है। उक्त फोन करने वाले ने एक दूसरा खाता नम्बर दिया। इसबार पुलिस तुरन्त एक्टिव हो गयी और खाता का पता एवं मोबाइल ट्रेसिंग स्टार्ट कर दी। श्री अहमद ने कहा कि जल्द उदभेदन कर लिया जाएगा।

Share

Leave a Reply